बिलासपुर। सेवा एक नई पहल और हंगर फ्री बिलासपुर की ओर से रोज कमाकर खाने वाले मजदूर, रिक्शा चालक, असहाय व जरूरतमंदों को 22 मार्च से लगातार सुबह-शाम दोनों वक्त का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक इनकी ओर से 47 हजार गुणवत्तापूर्ण भोजन पैकेट उपलब्ध कराये जा चुके हैं।

इस भोजन वितरण के दौरान शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक सिमरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस व प्रशासन का उन्हें सहयोग प्राप्त हो रहा है। संस्था ने लोगों के बीच मास्क और सैनेटाइजर का वितरण भी किया है। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को रक्तदान भी किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में सतराम जेठमलानी, केशव बंसल, मनोज सिरवानी, हेमंत अग्रवाल, संगम सोनी, यश जोबनपुत्रा, अनुराग तिवारी, चंद्रकांत साहू, नीरज गेमनानी, सौम्य, रंजीता, डी विनीता राव, रूपेश शुक्ला रोशन साहू आदि शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here