बिलासपुर। सिखों के द्वितीय गुरू गुरु अंगद देव का प्रकाश पर्व 24 अप्रैल शुक्रवार को मनाया जायेगा। लॉकडाउन को देखते हुए हेड ग्रंथी मान सिंह ने इस मौके पर घरों में पाठ करने की सलाह दी है।

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद बिलासपुर के प्रमुख सेवादार स. त्रिलोचन सिंह अरोरा व हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह ने समूह साध संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी।

गुरमत ज्ञान सेवा सोसायटी और पंथ प्रचार समिति द्वारा प्रकाश पर्व की खुशी में सहज पाठ किया जा रहा है, जिसका समापन शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे होगा। इसका लाइव प्रसारण यू ट्यूब पर किया जायेगा। सहज पाठ में हरप्रीत कौर अरोरा, रश्मीत कौर इच्पुरानी, जसबीर कौर सलूजा, निशु होरा, पूजा होरा, सचप्रीत कौर टुटेजा, त्रिलोक सिंह सलूजा, नानक सिंह गांधी, आत्मजीत सिंह, राजा सिंह सलामतानी, अजीत सिंह सलूजा, अमोलक सिंह सलूजा, बलबीर चावला, गुरमीत गंभीर, अमन होरा, रणजीत सिंह खनूजा, कुलदीप सिंह खनूजा आदि ने सक्रियता दिखाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here