बिलासपुर। 11वीं कक्षा की छात्रा त्विशा ने अमेरिका की पृष्ठभूमि पर वहीं के काल्पनिक पात्रों का चयन कर 177 पृष्ठों का उपन्यास ‘ए कैरोल ऑफ हिम’ लिख डाला। इस किताब को ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने वाले पाठकों और समीक्षकों की ओर से खूब प्रशंसा भी मिल रही है। छत्तीसगढ़ में इस किताब की हॉर्ड कॉपी का विमोचन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 सितम्बर को बिलासपुर में करने जा रहे हैं।

सीएमडी कॉलेज की प्रोफेसर विभा सिंह व अजय सिंह ठाकुर की बेटी त्विशा ने संयुक्त राज्य अमेरिका के कैरोल नाम की किशोर लड़की पर केन्द्रित उपन्यास लिखा है। कैरोल एक मुक्त उत्साही और अभद्र लड़की जिसे फ्लोरिडा के एक बोर्डिंग स्कूल में भर्ती करा दिया जाता है। फ्लोरिडा में कैरोल का अच्छा अनुभव नहीं रहा और चाचा जॉन उसे वहां से निकालकर वापस ले आते हैं। उसे भयानक ख़बर मिलती है कि कैरोल के माता-पिता की एक विमान हादसे में मौत हो गई है। कैरोल पर यह भारी पड़ता है। इसके बाद कैरोल के जीवन में विविध घटनाएं घटती हैं अनेक लोग मिलते हैं। उसे अंधेरे और उजाले की शक्तियों के प्रतिनिधि दो अलग-अलग लोग मिलते हैं क्रिस्टोफर और एगबोर। वह उनके बताये गये रास्तों की ओर डोलती रहती है। कभी शुभ के ठेकेदार तो कभी अशुभ के ठेकेदार उसके निर्णय लेने की स्वतंत्रता को छीनते रहते हैं। वह एक ऐसे ग्रे एरिया को समझने की कोशिश करती है जहां न शैतान है न ईश्वर। दोनों के बीच मानवता की जगह पर।

उपन्यास 16 वर्ष की त्विशा ने लिखा है जो उसकी उम्र से बहुत आगे है। इस किताब की ऑनलाइन बिक्री अमेजॉन और दूसरे प्लेटफार्म पर बहुत तेजी से हो रही है। कुछ दिनों तक यह उपन्यास सर्वाधिक बिकने वाले सात किताबों में भी शामिल था। शीघ्र ही बिलासपुर के बुक स्टोर्स में यह मिलने लगेगी। सात सितम्बर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बिलासपुर प्रवास हो रहा है, जिसमें उनकी इस किताब का विमोचन किया जायेगा।

लेखिका त्विशा बिलासपुर के डीपीएस में 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह आगे भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here