नई दिल्ली। भारतीय समयानुसार आज सुबह 5.30 बजे शुरू हुए ओलम्पिक प्रतियोगिताओं में तीरंदाजी में दीपिका ने हिस्सा लिया। उनके लिए आठवां राउंड अच्छा रहा लेकिन आखिरी शॉट में वह केवल सात ही अंक हासिल कर पाईं जो उन्हें भारी पड़ गया। इस राउंड में 10-9-9-9-9-7 उनका स्कोर रहा। अब वह आठवें स्थान पर फिसल गई हैं। पहले हाफ में भी दीपिका का एक शॉट रहा सात रहा था। आखिर में यह अंक काफी अंतर पैदा कर सकते है।
आज से भारत टोक्यो ओलिंपिक में अपने अभियान की शुरुआत कर रहा है। देश की ओर इस बार 125 खिलाड़ियों का दल टोक्यो गया है जो अलग -अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। पहले दिन भारत आर्चरी में हिस्सा ले रहा है। तीरंदाजी में महिला व्यक्तिगत कैटेगरी की कमान दीपिका कुमारी के हाथ में है जो रैंकिंग राउंड के पहले हाफ के बाद चौथे स्थान पर रहीं। आर्चरी के व्यक्तिगत पुरुषों के रैकिंग राउंड में तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव चुनौती पेश कर रहे हैं,  जिन्हें मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इनका मैच सुबह 9.30 बजे से है।
खेलों के महाकुंभ का औपचारिक उद्घाटन भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे शुक्रवार से होने वाला है। टोक्यो ओलिंपिक उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक 22 खिलाड़ी और 6 अधिकारी हिस्सा लेंगे। भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने यह जानकारी दी। आयोजकों ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए सभी देशों से उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या में कमी के लिए कहा गया है। 204 देशों में खेलों का लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here