लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा कश्यप मैदान नारियल कोठी में निःशुल्क मेडिकल चेकअप एवं गठिया रोग जागरूकता शिविर  का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया।

मेडिकल चेकअप में डॉ. मनोज बेरीताल, डॉ. कामना तिवारी, डॉ. सुदेश तिवारी एवं उनकी टीम का योगदान रहा। डॉ. जसबीर सिंह एवं डॉ. शिखा सिंह द्वारा गठिया रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पार्षद उमेश चन्द्र कुमार एवं गायत्री मेडिकल बजरंग काम्पलेक्स ने भी इसमें योगदान किया।

लायंस क्लब द्वारा 250 बुजुर्गों को शाल एवं फूलमाला प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन प्रकाश अग्रवाल, सीए रौनक अग्रवाल, शिव अग्रवाल, मनजीत सिंह अरोरा, बी.एस.गंभीर, अमोलक सिंह टुटेजा, हाजी मोहम्मद नफीस, इत्तेफाक सागरी, करनवीर सिंह अरोरा, चरनजीत सिंह गंभीर, महेश मुरारका, असीत पाल जुनेजा, नरेश लिखमानिया, विमल केडिया, गुरमीत गंभीर, डॉ. अरूण शुक्ला, राजेन्द्र चावला, संजय गुप्ता, उमेश मुरारका, एस.आर.साहू, भूपेन्द्र गांधी आदि उपस्थित थे।

उक्त जानकारी पीआरओ मनजीत सिंह अरोरा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here