बिलासपुर। महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर ‘हम भारत के लोग’ संस्था द्वारा 30 जनवरी को आमसभा व मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।

संयोजक सलीम काजी ने  बताया कि एनआरसी, सीएए तथा एनपीआर कानून  के खिलाफ आंदोलनरत सभी संगठनों ने इन कानूनों को देश के संविधान व लोकतंत्र के विरुद्ध, देश के सामाजिक  सांस्कृतिक एकता को तोड़ने, सह-अस्तित्व के सिद्धांत के विरुद्ध बताया। इन कानूनों को लागू करने के खिलाफ, व तत्काल वापस लेने की मांग के साथ पूरे देश मे महात्मा गांधी शहादत दिवस पर गांधी को स्मरण कर काले कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण आयोजन किया।

गांधी चौक पर दोपहर 2 बजे गांधी जी के जीवन, उनके विचारों का भारत और आज का समय विषय पर वक्ताओं द्वारा बात की गयी। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद मिश्र, नन्द कश्यप, अधिवक्ता अमरनाथ पांडेय, छात्र नेता धीरज शर्मा, शिव सारथी एवम ‘हम भारत के लोग’ संस्था के संयोजक अधिवक्ता सलीम काज़ी ने सभा को सम्बोधित किया। इसके बाद 3 बजे गांधी चौक से एक  मानव श्रृंखला बनाकर सीएए, एनआरसी, एनपीआर को वापस लेने की मांग के पोस्टर व तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक शिरोडे, लखन सिंह एवं सुरेश दिवाकर ने किया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here