बिलासपुर। विधि से संघर्षरत एक किशोर के खिलाफ बलात्कार और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। दुष्कर्म का शिकार होने वाली पीड़िता की उम्र 13 वर्ष है।
11 जुलाई को कोटा थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 जुलाई को रात में उसकी बेटी घर पर नहीं थी।परिवार के लोग  उसकी तलाश कर रहे थे, तभी उसकी बेटी रात करीब 2 बजे बदहवास हालत में वापस आई और उसके कपड़े फटे हुए थे। उसने बताया कि गांव के ही एक लड़के ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और कपड़े फाड़े, जब वह जंगल की ओर गई थी।
कोटा पुलिस ने धारा 363 366 और 376 तथा पोक्सो एक्ट 6 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को तत्काल पकड़ लिया गया। विवेचना के दौरान उसके नाबालिग होने की जानकारी मिली, जिसकी विधि सम्मत तरीके से पुष्टि कराई गई। विधि से संघर्षरत बालक की श्रेणी में उसे रखा गया। 12 जुलाई को उसे कोर्ट में पेश किया गया। एसडीओपी रश्मित कौर चावला ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर के न्यायालय में आज 22 जुलाई को कोटा पुलिस ने अभियोग पत्र तैयार कर प्रस्तुत कर दिया। साथ ही पीड़िता को क्षतिपूर्ति राशि शीघ्र प्राप्त हो इसके लिए थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here