बिलासपुर। बीसीसीआई के आदेश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्दशानुसार क्रिकेट संघ बिलासपुर के लिए पांच नवंबर को अंडर 19 का ट्रायल राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में हुआ।

ट्रायल के दौरान चयनकर्ता के रूप में सुशांत राय, भूपेंद्र पांडेय, शैलेश सैमुअल,आलोक श्रीवास्तव और अपूर्व भंडारी उपस्थित थे।

क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि भारतीय टीम में कदम रखने का पहला पड़ाव अंडर 19 से ही प्रारम्भ होता है, क्योंकि वर्ल्डकप  अंडर 19 से ही खेला जाता है। इन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में नाम बनाने का मौका भी मिलता है, जैसे विराट कोहली ने अंडर 19 वर्ल्डकप से अपना नाम बनाया है। वे आज भारतीय टीम के कप्तान और मुख्य खिलाड़ी है।

अंडर 19  ट्रायल के दौरान करीब 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ये बिलासपुर शहर के अलावा कोटा, भाटापारा, मस्तूरी, पेंड्रा, बिल्हा मुंगेली तखतपुर और कई गावों  से भी खिलाड़ी अपने हुनर और प्रतिभा का प्रदर्शन करने बिलासपुर पहुंचे थे।

अंडर 19 के दौरान  चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की जमकर फिटनेस टेस्ट लिया और उसके पश्चात खिलाड़ियों के बल्लेबाजी और गेंदबाजी के प्रदर्शन को देखा।

भारतीय टीम में कदम रखने का पहला पड़ाव अंडर 19 से ही प्रारम्भ होता है, क्योंकि वर्ल्डकप  अंडर 19 से ही खेला जाता है। इन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में नाम बनाने का मौका भी मिलता है, जैसे विराट कोहली ने अंडर 19 वर्ल्डकप से अपना नाम बनाया है।

इसके पश्चात् बिलासपुर कैंप के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें संस्कार शुक्ला, प्रथम सिंह, आकाश सोनवानी, प्रदीप वर्मा, सलमान खान, दुर्गेश जटाशंकर, जी. श्रीकांत, रोहित नथानी, शिवा गणेश, सिद्धार्थ दुबे, उमंग गंदे, उत्कर्ष जायसवाल, अनुज सिंह, अभिजीत, आदर्श ठाकुर, संस्कार चंदानी, सुयश वस्त्रकार, दीपक सिंह, रुद्राक्ष तिवारी, अमन मराठा, परमात्मा पांडे, चिन्मय घोष, गोपी वर्मा, अंकित ध्रुव, विवेक पटेल, हर्ष राठौड़, यश कश्यप, नमन तिवारी, यशवर्धन सिंह चौहान, आदित्य परिहार, अरविंद धीरज, गौरव कश्यप, दीपेश सिंह शामिल हैं। सचिव विंटेश ने बताया कि इनके अलावा जो खिलाड़ी अभी अंडर-19 छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम मैं प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वे  कैंप में रहेंगे |

ट्रायल के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाधयक्ष मुकुल तिवारी, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल, देवेंद्र सिंह,  अनुराग बाजपाई,  आशीष शुक्ला, महेंद्र गंगोत्री, ओपी यादव, निक्कू भंडारी,  गुल्लू ताम्रकार, शेख अल्फ़ाज़, अभिनव शर्मा, महेश दत्त मिश्रा, सोनल वैष्णव आदि उपस्थित थे।

अंडर 16 खिलाड़ियों का भी कैम्प के लिए चयन

मालूम हो कि इसके पहले अंडर 14 खिलाड़ियों का चयन तीन नवंबर को तथा अंडर 16 खिलाड़ियों का चार नवंबर को कैम्प में किया जा चुका है। बीसीसीआई के आदेश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्दशानुसार क्रिकेट संघ बिलासपुर के लिए अंडर 16 का ट्रायल चार नवंबर को बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में संपन्न हुआ।

यह भी देखेंःअंडर 14 ट्रायल के लिए पहुंचे 125 खिलाड़ी, फिटनेस, बल्लेबाजी, गेंदबाजी के आधार पर कैम्प के लिए हुआ चयन

अंडर 16 के ट्रायल के दौरान चयनकर्ता के रूप में रितेश शुक्ला, दिलीप सिंह,  शब्बीर अली रिजवी, और नवीन जाजोदिया थे। आज अंडर 16  ट्रायल के दौरान करीब 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। ये खिलाड़ी बिलासपुर शहर के अलावा मरवाही, मुंगेली, तखतपुर, पेंड्रा, गौरेला, मस्तूरी, रतनपुर ,सीपत, बिल्हा  से भी पहुंचे थे।

अंडर 16 के दौरान चयनकर्ता ने खिलाड़ियों के फिटनेस, बल्लेबाजी, गेंदबाजी को देखते हुए 70 खिलाड़ियों में से कैंप के लिए निम्न खिलाड़ियों का चयन किया-

जितेश कैवर्ट, ओम वैष्णव, परविंदर सिंह वालिया. करण राज वर्मा, कुमार साहिल, ऋषभ शर्मा, रचित शर्मा, ऋषभ ध्रुव, मोहम्मद कासिम, तनय अग्रवाल, दिलीप सिंह राजपूत, कमलेश कश्यप, सुविज्ञ आर्य, शुभम झा, आर्यन एम सिंह, मयंक सोनकर, विवेक यादव, संस्कार चंदानी, सागर साहू, दुर्गेश साहू, आतिश मैत्री, योगेश दिवाकर, प्रारब्ध वर्मा, रविंद्र बर्मन, प्रीतम कुमार, माइकल जॉन, हर्ष राठौर, दीपक साहू ,आशीष सोनकर, यदुराज सिंह यादव, वैभव जायसवाल, हर्ष कुमार साहू , शोएब अख्तर और सूरज सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here