गौरेला। मरवाही उप-चुनाव को देखते हुए भाजपा ने नये जिले गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में संगठन को मजबूती देने के लिये संगठन पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल बनाये गये हैं। इसके अलावा 6 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 6 मंत्री और एक कोषाध्यक्ष की नियुक्ति भी की गई है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा जारी सूची के अनुसार उपाध्यक्षों में बृजलाल राठौर, उपेन्द्र बहादुर सिंह, कुबेर सर्राटी, श्यामवती पोर्ते, शीतल शुक्ला और दिलीप यादव शामिल हैं। डॉ. शिवप्रताप राय और रामजी श्रीवास महामंत्री बनाये गये हैं। राकेश सिंह दीक्षित, नीरज जैन, लाल जी यादव, दिनेश मरावी, भगवनिया बाई व राखी गहलोत को मंत्री तथा जयप्रकाश शिवदासानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

मरवाही उप-चुनाव के लिये भाजपा भी तैयारी शुरू कर चुकी है। इसी क्र में नये जिले के लिये संगठन की इकाई गठित कर दी गई है। जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल अभी तक व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक का दायित्व निभा रहे थे। जल्द ही भाजपा के मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here