बिलासपुर। जिले में बुधवार को 169 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। इनमें से 164 बिलासपुर जिले के तथा 5 मरीज जांजगीर और कोरिया जिले के हैं। 164 नए मरीज मिले के बाद अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11408 हो गई है। आज जिले के एक भी मरीज की मौत की रिपोर्ट शाम तक नहीं थी।

नए मिले 169 मरीजों में 107 पुरुष व 62 महिला हैं। इनमें बिल्हा से 9 महिला 18 पुरुष, कोटा से 4 पुरुष 6 महिला, मस्तूरी से 11 पुरुष 13 महिला, तखतपुर से 5 पुरुष व 5 महिला के साथ ही बिलासपुर शहर से 65 पुरुष और 28 महिला संक्रमित हुए है। एक जांजगीर और कोरिया निवासी 4 पुरुष और 1 महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बुधवार को कोरोना से जिले के एक भी संक्रमित ने दम नहीं तोड़ा लेकिन कोरबा निवासी 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पिछले दिनों संक्रमित होने के बाद नर्मदा विहार कोरबा निवासी महिला को इलाज के लिए परिजनों ने अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here