रायपुर। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों को संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर तथा 13 अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर से संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदोन्नत करने के साथ ही उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक अपर कलेक्टर पद पर टेकचंद अग्रवाल सरगुजा, निर्भय कुमार साहू महासमुंद, प्रभाकर पांडेय आयुक्त ननि कोरबा यथावत, सुनील कुमार चंद्रवंशी आयुक्त ननि रायगढ़, देवेंद्र पटेल रायपुर, आशुतोष चतुर्वेदी सीईओ जिला पंचायत कोरिया, कीर्तिमान सिंह राठौर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रायपुर, अखिलेश साहू बिलासपुर, बजरंग कुमार दुबे दुर्ग, दशरथ सिंह राजपूत खैरागढ़ छुईखदान गंडई, शशांक पांडेय बालोद, अजय कुमार त्रिपाठी आयुक्त ननि भिलाई चरौदा, निधि साहू रायपुर, जितेंद्र कुमार कुर्रे नारायणपुर, दीप्ति गौते मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, अभिषेक कुमार गुप्ता आयुक्त ननि राजनांदगांव, नयनतारा सिंह तोमर सूरजपुर, भागवत प्रसाद जायसवाल बलरामपुर रामानुजगंज, दिव्या अग्रवाल सक्ती, योगिता देवांगन दुर्ग, कमलेश नंदिनी साहू कोरिया, रामप्रसाद चौहान जशपुर, निदेश कुमार नाग कटघोरा, शिवकुमार बनर्जी कोरबा, गोकुल राम रावटे दुर्ग, चित्रकांत चाली ठाकुर कोण्डागांव, अनिल कुमार सिदार मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, प्रेमलता संयुक्त आयुक्त भू-अभिलेख नवा रायपुर, नम्रता आनंद डोंगरे गौरेला पेंड्रा मरवाही, रवि कुमार साहू बीजापुर, प्रकाश सिंह राजपूत खैरागढ़ छुईखदान गंडई, गुड्डू लाल जगत जांजगीर चांपा, घासीराम मरकाम धमतरी, उमाशंकर अग्रवाल डिप्टी सीईओ रायपुर व चंद्रिका प्रसाद बघेल अपर परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग रायपुर में पदस्थ किए गए हैं।
इसी प्रकार 13 अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर से संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें नीलम टोप्पो कोरिया, श्रवण कुमार टंडन महासमुंद, आभा तिवारी खैरागढ़ छुईखदान गंडई, मनोज कुमार बंजारे बस्तर, हिमांचल साहू दंतेवाड़ा, पूजा बंसल सरगुजा, रुचि शर्मा बलरामपुर रामानुजगंज, शीतल बंसल बालोद, सूरज कुमार कश्यप ओएसडी मुख्यमंत्री, हेमेंद्र भूआर्य मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, प्रवेश पैकरा सुकमा, ज्योति बबली कुजूर अवर सचिव धार्मिक न्यास विभाग व रामशीला लाल को जशपुर पदस्थ किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here