बिलासपुर। श्री गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश पर्व पूरे देश में इस साल देशभर में सिख समाज की ओर से धूमधाम से मनाया जायेगा। सुल्तानपुर लोधी में दुनिया भर से सिख अनुयायी पहुंचेंगे, बिलासपुर सहित अनेक स्थानों से कीर्तन यात्रा भी निकलेगी। बिलासपुर में हो रही तैयारियों का शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक के प्रधान गोविन्द सिंह लोगोंवाल ने यहां पहुंचकर जायजा लिया।

श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व 12 नवंबर 2019 को मनाया जायेगा। इसकी तैयारी के लिए सुल्तानपुर लोधी में एक सभा गई। सुल्तानपुर लोधी में गुरु नानक देव ने 14 साल 9 महीने और 13 दिन गुजारे थे। यहां 10 से 14 नवंबर तक विश्व भर के अनुयायी पहुंचने वाले हैं।

इस विशेष समागम में पहुंचने वाले साध-संगत की आवभगत में कोई कमी न रह जाये। इसे  लेकर लोंगोवाल सहित उनकी कमेटी के सदस्यों ने गुरुद्वारा दयालबंद के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर अगस्त माह में ओडिशा, छत्तीसगढ़ एवं नगर में विशाल कीर्तन निकाले जाने का प्रस्ताव है। बिलासपुर से नगर कीर्तन को रवाना करने के लिए दयालबंद गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह दुआ ने दरबार साहिब अमृतसर के सिख साहिबान को भेजने का आग्रह लोंगोवाल से किया, जिस पर उन्होंने सहमति जताई। इस इस अवसर पर इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख मिशन के प्रधान गुरमीत सिंह सैनी, रायपुर व रंजीत कौर दुआ भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here