कहा- अमर अग्रवाल के कार्यों और भाजपा के सबका साथ सबका विकास विचारधारा से प्रभावित होकर लिया प्रवेश

तालापारा तथा मसानगंज की 150 महिलाएं आज भाजपा में शामिल हुईं । शामिल महिलाओं ने मंत्री अमर अग्रवाल से मुलाकात कर उनके निवास कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मंत्री अमर अग्रवाल ने महिलाओं को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया।

भाजपा प्रवेश करने वाली गुलनाज शेख,महनाज तथा नूर फातिमा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो देश और राज्य का भला कर सकती है। जात-पात और धर्म के आधार पर बिना भेदभाव किए भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए है। हम भाजपा के सबको साथ लेकर चलने वाली विचारधारा तथा मंत्री अमर अग्रवाल जी के कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। शहर से चार बार के विधायक अमर अग्रवाल जी सभी को साथ में लेकर चलते हैं। उन्होंने जाति,धर्म के आधार पर बिना भेदभाव किए अब तक शहर को संजों कर रखा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सभी मिलकर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाएंगे। इस अवसर पर मंत्री अमर अग्रवाल ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आने से भाजपा मजबूत होगी। आपने विकास को चुना है, सामाजिक एकता बनाए रखने वाली पार्टी को चुना है। मैं आप सभी का तहे दिल से इस्तकबाल करता हूं। आज शामिल होने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से गुलनाज शेख, महनाज, नूर फातिमा, अल्का खान, फरीदा परवीन, आयशा कुरैशी, शाहीन बानों, जरीना बेगम, जाकिया खातून, आबिदा खातून, नवरीन चरनिया, सगुफ्ता अजुंम समेत 150 महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया। इसके अलावा सुनीता गुप्ता सहित अन्य समाजों की महिलाएं भी भाजपा में शामिल हुईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here