बिलासपुर। बहतराई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में लगभग चार करोड़ की लागत से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग की उपस्थिति में शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी ने खेल विभाग को स्टेडियम हेण्डओवर किया। कलेक्टर ने कहा कि यह बिलासपुर के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यह हॉकी मैदान बिलासपुर का पहला और छत्तीसगढ़ का चौथा एस्ट्रोटर्फ मैदान है। आज संचालनालय खेल विभाग के संयुक्त संचालक ओ.पी.शर्मा ने मैदान को खेल विभाग द्वारा हेण्डओवर करने की प्रक्रिया पूरी की। कलेक्टर ने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग को प्रमाण पत्र सौंपा। श्री शर्मा ने बताया कि बिलासपुर का यह हॉकी स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय डे-लाईट मैच के लिये पूर्णतः तैयार है। इसे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन द्वारा प्रमाणित किया गया है। एस्ट्रोटर्फ में स्वचालित स्प्रिंकलर हैं, जो आवश्यकतानुसार मैदान को नम रखेगा।
शुक्रवार को कलेक्टर ने सरकण्डा स्थित जिला खेल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर स्थित स्वीमिंग पुल, क्रिकेट और कबड्डी के ट्रेनिंग सेंटरों का निरीक्षण किया और ट्रेनिंग में उपस्थित प्रशिक्षकों और बच्चों से बातचीत की। प्रशिक्षण में लगभग 200 बच्चे शामिल हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here