बिलासपुर, 3 जुलाई। रतनपुर थाना क्षेत्र खूंटाघाट रोड में अज्ञात वाहन की ठोंकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। रतनपुर के वार्ड क्रमांक 10 ओछीना पारा में रहने वाला विजय धनवार 40 वर्ष रोजी मजदूरी का काम करता था।

रतनपुर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 धनुहार पारा निवासी 40 वर्षीय विजय धनुहार पिता छेरतु धनुहार अपने घर मे मकान निर्माण करा रहा है। उसके लिए सीमेंट लेने शनिवार की सुबह वह मोटर सायकल क्रमांक cg 10 EE 6255 में रतनपुर आया था। जहां से सीमेंट लेकर लौट रहा था इसी दौरान रतनपुर बाईपास में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसे गंभीर चोंटे आई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुजर रहे लोगों ने सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त बाइक और लहूलुहान पड़े युवक को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी शिनाख्त वार्ड दस धनुहारपारा निवासी विजय के रुप में की। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here