बिलासपुर। ओडिशा से सातवीं बार विधायक चुने गये अमर सतपथी की जीत का बिलासपुर में भी जश्न मनाया जा रहा है।

दरअसल, अमर सतपथी का बिलासपुर से गहरा नाता है। उनका विवाह बिलासपुर में हुआ है। वे पूर्व एडीआईएस स्व. लखनलाल मिश्रा के दामाद हैं। व कुदुदंड निवासी पत्रकार अमित मिश्रा तथा व्याख्याता अभय मिश्रा, संजय मिश्रा, अशोक मिश्रा व श्रीकांत मिश्रा के जीजाजी हैं।

सतपथी का अक्सर अपने ससुराल बिलासपुर आना होता है। इस बार भी नामांकन दाखिल करने से पहले वे महामाया रतनपुर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। वे हर बार नामांकन भरने से पहले रतनपुर में दर्शन करने के लिए अवश्य आते हैं। इस बार भी उनकी जीत का सिलसिला जारी रहा और 23 मई को आये चुनाव परिणाम में वे बरचना विधानसभा क्षेत्र से चुने गये। यह उनकी सातवीं जीत है। बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता सतपथी इस समय विधानसभा के मुख्य सचेतक हैं। उनको पार्टी में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में भी देखा गया है, पर वे नवीन पटनायक के करीबी हैं। वे दो बार केबिनेट मंत्री भी रहे हैं।

अमर सतपथी ने ही करीब 700 किलोमीटर लम्बी बिलासपुर से चंडीखोल (ओडिशा) के लिए नेशनल हाईवे की स्वीकृति कराई थी, जिसका काफी काम हो चुका है। ओडिशा में यह पूर्ण हो चुका है तथा रायगढ़ से आगे काम चल रहा है।

अमर सतपथी की जीत से बिलासपुर में उनके परिचितों और रिश्तेदारों में खुशी दौड़ गई। उनकी जीत पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल , धरमलाल कौशिक, आशीष सिंग ठाकुर, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, पुरन्दर मिश्रा,अनल प्रकाश शुक्ला, राजेन्द्र शर्मा, जसबीर गुम्बर, सुनील सोन्थलिया, प्रमोद पाटनवार, पूर्व जस्टिस चंद्रभूषण बाजपेयी, सुरेंद्र गुम्बर, डॉ अरुण पटनायक, संजय मिश्रा, गुरप्रीत सिंह चंचल, टिंकू बग्गा, मुकेश नामदेव, अरुण सिंह चौहान, राजकुमार सिंह ठाकुर, अमित जायसवाल सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here