बिलासपुर। काव्य भारती कला संगीत मंडल ने अपनी संस्था के संरक्षक सदस्य डीएलएस कॉलेज के चेयरमेन व जनप्रिय नेता बसंत शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बाजपेयी ने कहा कि  वे हम सभी के प्रिय थे। वे सहज, सरल,  अत्यधिक व्यवहार कुशल थे। कुछ ही दिन पहले उनके भाई सुनील शर्मा डीएसपी रायपुर, का भी कोरोना से देहांत हो गया था। उनसे न जाने कितने विषयों में अभी अभी इतनी लम्बी चर्चा हुई। बाजपेयी ने डीएलएस कॉलेज की मंजूरी से लेकर उद्घाटन को लेकर किये गये अपने प्रयासों को याद किया।

नवरात्र के पूर्व अनुज संजय शर्मा से भी रमेश कौशिक, राम कुमार भोई की विस्तृत बातें हुई थी। बसंत शर्मा साहित्य व कला प्रेमी थे। दादा मनीष दत्त से गहरा लगाव था। वे संस्था के संरक्षक थे। उनके निधन के समाचार से काव्य भारती परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई। काव्य भारती परिवार के डॉ विजय सिन्हा, डॉ प्रभाकर पांडेय, डॉ. अजय पाठक, रत्ना मिश्रा, डॉ सुप्रिया भारतीयन, उर्मिला श्रीवास्तव, डॉ उषा किरण बाजपेयी, भारती भट्टाचार्य, मंगला देवरस, गौरव गुलहरे, सोम शर्मा, अखिलेश बाजपेयी, डॉ अजय श्रीवास्तव, बाबू राम शास्त्री, सविता कुशवाहा, संध्या शुक्ला, अजिता मिश्रा, निवेदिता सरकार, राजेश अग्रवाल, ब्रिजेश शास्त्री, शिशिर पागे, अचिन्त्य बोस, रिंकु मित्रा आदि ने उन्हें स्मरण कर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here