मदनपुर में सास्कृतिक भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम

बिलासपुर। सांसद अरुण साव बुधवार को अपने 52 वें जन्मदिन पर मां महामाया का दर्शन करने रतनपुर पहुंचेंगे। साथ ही सांसद आदर्श ग्राम मदनपुर में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन करेंगे।
सांसद अरुण साव ने अपने जन्मदिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेता बद्रीधर दीवान से आशीर्वाद लिया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साव प्रातः 9 बजे नेहरू चौक स्थित शासकीय आवास से रतनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 9.45 बजे रतनपुर पहुंच कर मां महामाया का दर्शन करेंगे। इसके बाद 10.15 बजे सांसद आदर्श ग्राम मदनपुर में सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन करेंगे। वे 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासकीय आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जन सामान्य से भेंट करेंगे। साव दोपहर 2 बजे मुंगेली रवाना होंगे। वहां 3 बजे से शाम 5 बजे  तक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जन सामान्य से भेंट करेंगे। शाम 5 बजे वे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 6.30 बजे से अपने शासकीय आवास में आमजनों से मुलाकात करेंगे।

गौठानों में बनाये गये 2 लाख 11 हजार से अधिक गोबर के दीये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here