6 लाख 33 हजार रुपये से अधिक की हुई बिक्री

बिलासपुर 24 नवम्बर। दीपावली पर्व में इस बार लोगों के घर गौठानों में निर्मित गोबर के दीयों से रोशन हुए। जिले की 10 महिला स्व सहायता समूहों द्वारा 2 लाख 11 हजार से अधिक दीये बनाकर बेचे गये। जिससे उन्हें 6 लाख 33 हजार रुपये से अधिक की आय भी हुई।

गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में खरीदे जा रहे गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद के साथ साथ दीपावली पर्व के लिए दीये भी बनाये गये। जिले के विकासखंड तखतपुर के ग्राम-लाखासार और सागर, बिल्हा विकासखंड के ग्राम-पौसरी और अकलतरी, मस्तूरी विकासखंड के ग्राम-वेद परसदा, टिकारी, बोहारडीह, धुरवाकारी और जौंधरा के गौठानों में महिला स्व सहायता समूह की 100 से अधिक महिलाओं के लिए यह दीपावली पर्व समृद्धि लेकर आया। इन महिलाओं ने गौठानों में बनाये गये गोबर के दीयों की 3 रुपये प्रति दीये के हिसाब से बिक्री की और आय प्राप्त किया, जिससे उनके परिवार में दीवाली की खुशियां दुगनी हुई।  गोधन न्याय योजना के तहत जिले में अब तक 86 हजार 403 क्विंटल गोबर गौठानों में खरीदे जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here