बिलासपुर।प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से लगातार अव्यवस्था एवं अराजकता का माहौल है। उक्त आरोप प्रदेश भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं भांटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन में कही।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रचण्ड मतों से कांग्रेस की सरकार बनाई और झूठे वायदे कर प्रदेश की जनता के साथ धोखाघड़ी की है। किसानों के कर्ज माफी के वायदे आज तक पूरे नहीं हुए। प्रदेश में किसानों को खाद एवं बीज भी नही मिल पा रहा है।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा की थी लेकिन उल्टे शराब के दामों में वृद्धि कर प्रदेश में शराब की नदिया बहा रही है। शराब की कालाबजारी भी तेजी से हो रही है। बिजली कटौती से प्रदेश की जनता हलकान हो चुकी है। प्रदेश में बढ़ती गुंडागर्दी मारपीट अवैध वसूली अवैध उत्खनन का खेल चालू हो गया है और भ्रष्टाचार तेजी से फल-फूल रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने मुख्यमंत्री पर प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी वक्त थाने में मामला दर्ज कराकर डर एवं भय के माध्यम से बदला लिया जा रहा है। बिजली बिल हॉफ तो नही हुआ उल्टा बिजली कटौती की जा रही है तथा अनाप शनाप बिल भेजा जा रहा है। आज छह महीने तक प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास का एक ईंट जोड़ नहीं पाई।

धरने को महापौर किशोर राय, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित जायसवाल, कृष्ण कुमार कौशिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अश्वनी यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफरजा बरकाती, महिला मोर्चा जिला महामंत्री जयश्री चौकसे, बेनी गुप्ता ने भी संबोधित किया।

धरना प्रदर्शन के पश्चात भाजपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट ए.आर. टंडन को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर प्रमुख रूप से सुरेन्द्र गुम्बर, सुधा वर्मा, गुलशन ऋषि, कल्लू सिंह राजपूत, रूक्मणी कौशिक, डॉ.सुनील जायसवाल, लालजी यादव, कुलदीप सिंह धीरज, नीरज जैन, जी रवि कुमार, गोपी ठारवानी, सुब्रत दत्ता, धीरेन्द्र केशरवानी, सहदेव कश्यप, इन्द्रभूषण चन्द्रनाहू, उमेश यादव, विभा गौरहा, रामू साहू, सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here