बिलासपुर। ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया 26 अप्रैल को इस बार शोभायात्रा नहीं निकलेगी। कोरोना संक्रमण के लिये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सार्वजनिक उत्सव को रद्द कर दिया गया है। इसके स्थान पर घरों में दीप प्रज्जवलित कर जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। बिलासपुर के सभी ब्राह्मण समाज संगठनों ने इस पर सहमति दी है।
सुदेश दुबे साथी

छत्तीसगढ़ ब्राह्मण सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुदेश दुबे साथी ने बताया कि बिलासपुर में प्रतिवर्ष विष्णु अवतार परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के दिन धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष यह तिथि 26 अप्रैल को है। कोरोना वायरस विघ्न के कारण इस बार शोभायात्रा और समारोह नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है। समाज ने निर्णय लिया है कि हम सभी अपने निवास पर, बालकनी या छत पर 26 अप्रैल को सायंकाल 7 बजे पांच दीप प्रज्ज्वलित कर परशुराम से प्रार्थना करें कि वे विश्व को कोरोना वायरस से मुक्ति दिलायें और कोई भी प्राणी इससे पीड़ित न हों।

ब्राह्मण सेना ने सभी से अपील की है कि वह प्रशासन और चिकित्सकों के निर्देश मानें। स्वयं स्वस्थ रहें और सभी के उत्तम स्वास्थ्य के लिये वातावरण बनायें।

ब्राह्मण सेना प्रदेशाध्यक्ष सुदेश दुबे साथी ने बताया कि अपील करने वालों में समाज के सभी इकाईयों के लोग शामिल हैं। इनमें- छत्तीसगढ़ ब्राह्मण विकास परिषद् के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ल, छत्तीसगढ़ ब्राह्मण नारी कल्याण समाज की अध्यक्ष जयश्री शुक्ला, सरयूपारीण ब्राह्मण समाज समाज के अध्यक्ष विजय ओझा, सरयूपारीण ब्राह्मण महिला समिति की राजश्री मिश्रा,  कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष बी.के. पांडेय, नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति बिलासपुर के अध्यक्ष आर.पी. शुक्ला, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज यदुनंदन नगर के अध्यक्ष कैलाश अवस्थी, गुजराती ब्राह्मण समाज के हर्ष कमल किशोर, उत्कल समाज के अमित मिश्र, महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज के अतुल बापते, मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा, मारवाड़ी ब्राह्मण युवक समिति के मनीष शर्म, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय छ्त्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सुदेश दीवान तथा ब्राह्मण युवा आयाम के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here