कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वह गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। त्यागी कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ताओं में से एक थे।

जानकारी के अनुसार त्यागी की आज अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्यागी ने आज शाम पांच बजे एक समाचार चैनल पर बहस भी की थी। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी।

 कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से अपने नेता के निधन की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा गया, “श्री राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से हम बहुत दुखी हैं। एक कट्टर कांग्रेसी और एक सच्चे देशभक्त। दुःख की इस घड़ी में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवारों और दोस्तों के साथ हैं।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले साल अक्टूबर में उन्हें उत्तर प्रदेश में अपना मीडिया प्रभारी नियुक्त किया था। त्यागी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे और उन्होंने पार्टी में विभिन्न क्षमताओं में काम किया था। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुंबई में मीडिया को संभालने की भी जिम्मेदारी दी गई थी।

राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर शोक प्रकट करते हुए लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में एक डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है…अभी भी शब्द नहीं मिल रहेंहे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here