उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से पाव पसार चुका है। इसी बीच खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी कोरोना के चपेट मे आ गए। बता दें मुलायम सिंह को वह डॉक्टर की निगरानी में रखे गए है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी है।पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि मुलायम सिंह यादव की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है। फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।
सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया है। हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं।
80 साल के हो चुके मुलायम सिंह को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत भी रहती है। हाल के दिनों में कई बार वो अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इसी साल मई में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उनको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
वहीं, पिछले साल दिसंबर महीने में भी मुलायम सिंह को पेट में शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे भी पहले नवंबर-2019 में मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जून-2019 में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनको यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here