बिलासपुर। प्रदेश के वाणिज्य कर वाणिज्य और उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन तथा श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया कल 7 जुलाई को बिलासपुर पहुंच रहे हैं और उसके बाद उनका मरवाही दौरा तय है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष, शहर प्रमोद नायक ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार लखमा रायपुर से सुबह 8.30 बजे निकलकर बिलासपुर होते हुए पेन्ड्रा दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे और वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

मंत्री डहरिया रायपुर से 9 बजे सुबह निकलकर 11 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां वे महापौर व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से चर्चा करेंगे उसके बाद दोपहर दो बजे पेंड्रा रवाना होंगे।

राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम सुबह 10 बजे कल बिलासपुर पहुंच रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here