जशपुरनगर। उत्तर छत्तीसगढ़ पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से जन जीवन पर काफी असर पड़ा है। नदी- नाले उफान पर हैं और गांवों में भी पानी घुस गया है। वहीं जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत डुमरिया में बारिश की वजह से एक कच्चा मकान ढह गया। घर के अंदर सोया हुआ मासूम बच्चे मलबे की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना में एक बच्ची और एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डुमरिया के सुखवासु पारा निवासी हरिराम पिता जोधन राम उम्र 27 वर्ष अपने परिवार के साथ गांव में कच्चे मकान में रहता था। दो दिनों से जारी अनवरत बारिश से आज गुरुवार की सुबह 6 से 7 बजे के बीच उसका कच्चा घर ढह गया। परिवार में हरिराम की मां, पत्नी दो बच्चे सहित 5 सदस्य हैं। हरिराम बाहर कमाने गया है और इधर उसके परिवार पर आफत आ गई। कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार ढहने से 8 वर्षीय पुत्र तिलक राम की मौत हो गई। हरिराम की पत्नी को गंभीर चोटें आने की वजह से फरसाबहार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। साथ ही घर के ढहने से पड़ोसी की 9 वर्षीय बच्ची खुली बाई पिता धरमू राम का हाथ टूट गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।घटना की खबर मिलने के बाद प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है और प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए परिवार की मदद की जा रही है। बारिश के मौसम में घर ढह जाने की वजह से पूरे परिवार पर गंभीर संकट आ गया है। जिला प्रशासन की तरफ से परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता दी जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here