बालोद। महिला समूह से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं को ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर लाखों रुपए महिलाएं से ले लिए और रुपए नहीं लौटाया। आरोपी द्वारा ठगी गई एक महिला के आत्महत्या मामले की जांच के बाद हुआ मामले का खुलासा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अर्जुन्दा क्षेत्र की 41 महिलाओं को ज्यादा ब्याज का झांसा देकर, ठगी करने वाले आरोपी खोमू निषाद गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा अर्जुन्दा क्षेत्र में लगभग 17 लाख रुपए और घुमका क्षेत्र में 27 महिलाओं से 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। ठगी की शिकार हुई एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी।

थाना अर्जुन्दा में 4 अक्टूबर 2020 को थाना सुपेला से मर्ग डायरी प्राप्त होने पर मामला जांच में लिया गया। जांच तस्दीक में यह पाया गया कि मृतिका सुनीता बाई साहू 8 सितंबर 2020 को शाम छह बजे अपने घर में जहर सेवन कर लिया, जिसका स्पर्श चिकित्सालय भिलाई में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 13 सितंबर को शाम 6.30 बजे उसकी मौत हो गई।

मर्ग जॉच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं महिला समूह के सदस्यों का कथन लिया गया। जांच में यह तथ्य आया कि खोमू निषाद ग्राम कातरो थाना उतई जिला दुर्ग द्वारा वर्ष 2018 में मृतिका के माध्यम से ग्राम देवरी द, एवं भरदाकला की 40 से अधिक महिलाओं को ज्यादा ब्याज का झांसा दिया गया। महिलाओं का समूह बनाकर मृतिका सुनीता ग्राम देवरी द, थाना अर्जुन्दा को समूह का अध्यक्ष बनाया। इन महिलाओं द्वारा समूह एवं स्वयं के नाम से विभिन्न बैंक एवं फाईनेंस संस्था से लोन लिया गया था।

खोमु निषाद द्वारा लोन में ली गई रकम को किस्त स्वयं पटाने और अधिक ब्याज का झांसा देकर अपने पास सम्पूर्ण रकम रख लिया। लॉकडाउन के पहले तक किस्त पटाया, उसके बाद उसने किस्त पटाना बंद कर दिया। संबंधित बैंक और फाइनेंस संस्था में किस्त न पटने से महिलाओं को नोटिस मिलने पर, इन्होंने मृतिका के माध्यम से खोमू निषाद से संपर्क किया। आरोपी खोमू निषाद द्वारा महिलाओं को रकम वापस नहीं किया।

मृतिका के माध्यम से खोमू निषाद द्वारा रुपए लिया गया था। मृतिका के ग्राम की महिलाओं को बैंक एवं फाईनेंस संस्थाओं से किस्त की रकम जमा नहीं होने का नोटिस मिलने पर और आरोपी द्वारा रुपए नहीं देने पर मृतिका द्वारा आत्महत्या करना पाया गया। जिससे थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 233/2020 धारा 306, 420 भादवि दर्ज किया गया। आरोपी के फरार होने से पता तलाश किया जा रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, आरक्षक सोहन साहू, कमलेश रावटे, चन्द्रकांत यादव और सायबर सेल के आरक्षक पूरन देवांगन, राहुल मनहरे के द्वारा आरोपी का पता तलाश किया गया और आरोपी खोमू निषाद को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। इसके सहयोगी आरोपी की पता तलाश की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here