बिलासपुर। केन्द्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ छत्तीगसढ़ कांग्रेस ने आज से प्रदेशव्यापी धरना, प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। इसी सिलसिले में आज कोटा (करगीरोड) में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने 12 किलोमीटर पदयात्रा की। उनके साथ बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे व कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। यह पदयात्रा ग्राम धूमा से गोबरीपाट तक की गई। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस ने ग्रामीणों को बताया कि नया कृषि कानून किस तरह से किसानों के लिये नुकसानदायक है। उन्होंनेकहा कि किसानों को कुचलने के लिये मोदी सरकार ने यह काला कानून लागू किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here