सामाजिक सरोकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा विश्वविद्यालय

बिलासपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के संकट के इस समय में डॉ सी वी रामन विश्वविद्यालय सामाजिक सरोकार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीवीआरयू ने उन्नत भारत अभियान के तहत कोटा अंचल के 5 गोद ग्रामों में विश्वविद्यालय ने मास्क , सैनिटाइजर और आवश्यक दवाएं वितरित की । यह अभियान लगातार जारी है। इसके साथ लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चला कर कोरोना वायरस से संक्रमण से बचने के लिए समझाइश भी दी जा रही है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव  गौरव शुक्ला ने बताया कि डॉ सी. वी. रामन विश्वविद्यालय को भारत शासन के उन्नत भारत अभियान कार्यक्रम अंतर्गत चयनित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा उन्नत भारत अभियान अंतर्गत आसपास अंचल के पांच गोद ग्रामों पंडाकापा, टांड़ा, अमने, पथररा एवं जोगीपुर को गोद लिया गया है। इन ग्रामों में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों जैसे शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रसार, नशा मुक्ति, पर्यावरण संचेतना गतिविधियों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम, वनौषधि पौधों के निशुल्क वितरण के साथ साथ विश्वविद्यालय में संचालित ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे वनौषधि पौधों के उत्पादन सह प्रसंस्करण आधारित प्रशिक्षण, साबुन निर्माण प्रशिक्षण आदि भी किया जाता है। इसी क्रम में कोरोना रोकथाम हेतु गोद ग्राम पांडाकापा, पथर्रा, अमने, टाडा, जोगीपुर और में कार्य करने के लिए, लोगों को आवश्यक की सामग्री वितरित करने के लिए, और साथ ही जागरूक का अभियान चलाने के लिए टीम गठित की गई है । यह टीम पांचों गांव में लगातार लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और आवश्यक दवाएं वितरित कर रही है। इस दौरान लोगों को इस संक्रमण से बचने के लिए सावधानियां बरतने संबंधी जानकारी भी दी जा रही है। वितरण कार्यक्रम में उन्नत भारत अभियान समन्वयक डा अनुपम तिवारी, डा निकेत शुक्ला एवं विजय यादव उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here