डॉ सी वी रामन विश्वविद्यालय का विश्वरंग के युवा उत्सव का आयोजन

बिलासपुर। अरपा की नगरी बिलासपुर में मां नर्मदे का गीत माँ रेवा..सहित देश की कई लोकगीत, मॉडर्न अंदान से गुंजायमान हुआ। डॉ सी वी रामन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव विश्वरंग के युवा उत्सव में इंडियन ओशन बैंड की शानदार प्रस्तुति रही। युवा इंडियन ओशन बैंड की धुन में थिरकते और झूमते नजर आए। बैंड के कलाकार देश भर के लोक गीतों को नए फ्लेवर में प्रस्तुत किया। आयोजन में विश्व रंग के कई रंग बिलासपुर में नजर आए।

देश के मशहूर बैंड इंडियन ओशन बैंड ने बिलासपुर में पहली बार प्रस्तुति दी। देर रात तक बिलासपुर शहर के सैकड़ों युवाओं में बैंड के गानों में जमकर मस्ती की। इस अवसर पर डॉ सी वी रामन विश्वविद्यालय के कुलसचिव गौरव शुक्ला ने कहा कि कला, साहित्य, संस्कृति एवं भाषा शिक्षा के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय मानक स्थापित करने वाले विश्वविद्यालन ने विश्वरंग नाम से एक अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला मंच भी स्थापित किया है। विश्वरंग की अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों में 50 से अधिक देशों के हजारों रचनाकारों एवं लाखों प्रबुद्वजनों ने रचनात्मक उपस्थिति दर्ज करा कर इसे कई गुना अधिक भव्यता के साथ अद्भुत अकल्पनीय और अविस्मरणीय बनाया है। यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है, कि किसी शिक्षण संस्थान ने देश-विदेष के 100 से अधिक कला साहित्य संस्कृति एवं शिक्षा संस्थानों को साथ लेकर साहित्य में एवं कला का अद्भुत संसार संसार रचा। इन्हीं सार्थक प्रयासों को और भी अधिक मजबूत आधार प्रदान करने के संकल्प के साथ विश्व रंग 2021 का आयोजन किया जा रहा है। जो 27 नवंबर 2021 तक भारत सहित दुनिया के 27 देशों में भव्यता के साथ किया जा रहा है।

इस अवसर पर सचिव रश्मि सिंह सांसद अरुण साव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक शैलेश पांडे, विधायक रजनीश सिंह, प्रमोद नायक, डॉ विवेक बाजपेयी, बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी वनमाली सृजन पीठ के अध्यक्ष सतीश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में शहर के नागरिक उपस्थित थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here