बिलासपुर। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे शहर में भक्तिभाव, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के मंदिरों में झूला उत्सव आयोजित किये जा रहे हैं वहीं चौक चौराहों पर दही हांडी फोड़ तथा मल्लखंभ प्रतियोगितायें रखी गई हैं।

श्री श्याम मंदिर।

शहर के वेंकटेश मंदिर में श्रद्धालुओं का सुबह से ही बाल कृष्ण और राधा कृष्ण की झांकियों का दर्शन करने के लिए तांता लगा हुआ है। वेंकटेश मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है। साथ ही भजन मंडलियां अपने सुमधुर भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को रस विभोर कर रही है। रात्रि 12 बजे कृष्ण के जन्म का उत्सव प्रारंभ होगा जो सुबह तीन बजे तक चलेगा।

इसी तरह का माहौल घोंघा बाबा श्याम मंदिर में है। यहां मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है। भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। रात्रि में यहां भी ठीक 12 बजे यहां भी कृष्ण जी जन्म लेंगे और घंटे घड़ियालों के साथ उत्सव मनाया जायेगा।

आज दोपहर यादव समाज ने बृहस्पति बाजार से श्री कृष्ण की नयनाभिराम झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली, जिसने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here