करगीरोड ( कोटा) /बिलासपुर. बिलासपुर यादव समाज द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवम् प्रतिनिधि सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार बिलासपुर में सुबह 10 बजे शुभारम्भ आराध्यदेव श्रीकृष्ण की प्रतिमा की पूजा अर्चना से हुई। इस अवसर पर  विभिन्न निकायों के विजयी 164 यादव जनप्रतिनिधियों का सम्मान  किया गया।

तत्पश्चात बिलासपुर संभाग में विभिन्न निकायों में विजयी यादव सदस्यों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर  उपस्थित अतिथियों ने  समाजिक,आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक विरासत और विकास पर अपने विचार रखे।

जिन निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया उनमें राजेन्द्र यादव  उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवरीनारायण,  सतेंद्र सिंह बरगाह  उपाध्यक्ष नगर पालिका सारंगढ़,  नरेन्द्र यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सूरजपुर, तुलसी यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत प्रेमनगर, बालक यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत उड़गी, मंगली यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत राहौद, किरण यादव सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर, मीनू यादव सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर विनोद यादव सदस्य जनपद पंचायत, विजय यादव पार्षद, लक्ष्मीनारायण यादव पार्षद, धनीराम यादव, गिरधारी यादव, रामकुमार यादव, रामफल यादव, आई पी यादव, प्रियंका यादव, मंगली यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत राहौद, अजय गोपाल सारंगढ़, अलख राम यादव रायपुर, डॉ प्रतीक यादव जाजंगीर, देवीशंकर यादव मुंगेली, संतोष यदु बलौदाबाजार, राजेश यादव कोरबा, संतोष यादव मुंगेली तथा राजेश यादव दुर्ग शामिल थे।

समारोह की अध्यक्षता मुख्य संयोजक व पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग डा सोमनाथ यादव ने की।  समारोह में मुंगेली जिला से आए 50 यदुवंशियों ने बांस गीत गायन की शानदार प्रस्तुति दी।

समारोह में बिलासपुर जिले के सभी विधानसभा के साथ जांजगीर चांपा, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, बेमेतरा आदि जिलों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए।

कार्यक्रम को को सफल बनाने में सुनील यादव, नीरज यादव, शिवशंकर यादव, शैलेन्द्र यादव, दीपक यादव, मनोज यादव, जितेंद्र यादव, भईया राम यादव, संजय यादव, शंकर यादव, सतीश यादव, राजेश यादव, विजय यादव, सुरेश यादव, देवेन्द्र यादव, विक्की यादव, अनिल यादव, गोपाल यादव, प्रमोद यादव, हेमन्त यादव, रमेश यादव, बाला यादव, श्रवण यादव, सन्नी यादव, विकास यादव, संतोष यादव, रवि यादव, प्रकाश यादव, दिलीप यादव, मनोज यादव, मनीष यादव, कमल यादव, बसंत यादव सहित युवा यादव समाज के पदाधिकारी सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here