तीन धार्मिक आयोजनों में भी हुए शामिल

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। पार्टी का कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी पार्टी तथा देश के लिए सदैव तैयार रहता है। नगर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मंडल परिक्षेत्र सरकंडा में आयोजित विभिन्न वार्ड बैठक के दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने यह बात कही। वे गुप्ता समाज द्वारा जूना बिलासपुर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में भी शामिल हुए।

अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में अहम भूमिका निभाते हैं। हमें लगातार वार्ड के नागरिकों से सतत संपर्क बनाए रखना है। लोकसभा चुनाव बहुत करीब है। हमें अभी से जुट जाना है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। मोदी सरकार ने देश के अंदर जो काम करके दिखाया है वह कोई भी सरकार आज तक नहीं कर सकी है।

इस मौके पर वार्ड बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव में एक-एक मतदाता तक पहुंचकर केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे। अग्रवाल उत्तर मंडल के वार्ड क्रमांक 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58, एवं 59 के राजस्व कॉलोनी, सामुदायिक भवन, चंद्रा समाज भवन, महाराणा प्रताप भवन, संत नामदेव भवन, प्रवीण तिवारी निवास, गणेश मंदिर सामुदायिक भवन, सिंधी धर्मशाला में आयोजित वार्ड बैठक में शामिल हुए। बैठक में विजय ताम्रकार, सतीश गुप्ता, मनोज मिश्रा, अर्जुन तिर्थानी, चंदू मिश्रा, प्रवीण तिवारी, श्याम साहू, मुकेश अधिजा, डॉ राघवेंद्र सिंह, दीपक सिंह, पंकज तिवारी, दुर्गेश पांडे, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपाई, शरद यादव, नवीन उबरानी, निखिल केशरवानी, डीके साहू, राजेश दुसेजा, भीम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री अग्रवाल जूनाबिलासपुर में गुप्ता समाज द्वारा साव धर्मशाला के पास आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने आरती में शामिल होकर सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। अग्रवाल कतियापारा एवं दयालबंद में आयोजित नवधा रामायण तथा श्रीमद् भागवत कथा में भी शामिल हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here