बिलासपुर। बुधवार 28 अक्टूबर को नागपुर मंडल के छिंदवाड़ा स्टेशन से हावड़ा स्टेशन तक 18 कोचों के साथ किसान स्पेशल ट्रेन चलेगी जो महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार व पश्चिम बंगाल राज्यों को जोड़ेगी।वापसी में यह गाड़ी 29 अक्टूबर को हावड़ा से छिंदवाड़ा रवाना होगी।
सहायक वाणिज्य प्रबन्धक एस भारतीयन तथा वाणिज्य निरीक्षकों की टीम मंडी जाकर किसानों व व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें इस बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं, साथ ही किसान रेल के माध्यम से सब्जी व फल के परिवहन हेतु उन्हें प्रेरित कर रहे हैं।
इस सुविधा से किसान 50 फीसदी कम लागत पर अपने उपज नए संभावित मार्केट तक भेज सकेंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से लाभान्वित होंगे। किसान रेल के माध्यम से सब्जी व फल का परिवहन करने वाले किसान अथवा व्यापारी बिलासपुर पार्सल आफिस या मुख्य वाणिज्य निरीक्षक निशीथ कुमार पाण्डेय से मोबाइल नं 7869964376 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
गाड़ी संख्या 00883 किसान रेल की समय सारिणी इस प्रकार हैः-
छिंदवाड़ा से 28 अक्टूबर 2020 को सुबह 05.00 बजे प्रस्थान तथा सौसर आगमन 06.25 बजे प्रस्थान 06.55 बजे, सावनेर आगमन 07.25 बजे प्रस्थान 07.55 बजे, इतवारी आगमन 09.00 बजे प्रस्थान 13.00 बजे, गोंदिया आगमन 14.55 बजे प्रस्थान 15.15 बजे, राजनांदगांव आगमन 16.35 बजे प्रस्थान 16.45 बजे, दुर्ग आगमन 17.25 बजे प्रस्थान 17.45 बजे, रायपुर आगमन 18.25 बजे प्रस्थान 18.45 बजे, बिलासपुर आगमन 20.40 बजे प्रस्थान 21.00 बजे, चांपा आगमन 22.05 बजे प्रस्थान 22.15 बजे, रायगढ़ आगमन 23.10 बजे प्रस्थान 23.30 बजे, झारसुगुड़ा दूसरे दिन आगमन रात्रि 01.00 बजे प्रस्थान 01.20 बजे, राउरकेला आगमन 02.40 बजे प्रस्थान 03.10 बजे, चक्रधरपुर आगमन सुबह 04.30 बजे प्रस्थान 04.40 बजे, टाटानगर आगमन 05.40 बजे प्रस्थान 06.10 बजे, खड़गपुर आगमन 08.40 बजे तथा प्रस्थान 09.10 बजे। यह ट्रेन हावड़ा 12.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 00884 किसान रेल की समय सारिणी इस प्रकार हैः-
हावड़ा से 29 अक्टूबर 2020 को 15.00 बजे प्रस्थान, खड़गपुर आगमन 17.30 बजे प्रस्थान 18.00 बजे, टाटानगर आगमन 20.30 बजे प्रस्थान 21.00 बजे, चक्रधरपुर आगमन 22.00 बजे प्रस्थान 22.10 बजे, राउरकेला आगमन 23.25 बजे प्रस्थान 23.55 बजे, झारसुगुड़ा दूसरे दिन आगमन रात्रि 01.30 बजे प्रस्थान 01.50 बजे, रायगढ़ आगमन 03.20 बजे प्रस्थान 03.40 बजे, चांपा आगमन सुबह 04.40 बजे प्रस्थान 04.50 बजे, बिलासपुर आगमन 05.50 बजे प्रस्थान 06.10 बजे, रायपुर आगमन 08.00 बजे प्रस्थान 08.20 बजे, दुर्ग आगमन 09.00 बजे प्रस्थान 09.20 बजे, राजनांदगांव आगमन 09.55 बजे प्रस्थान 10.05 बजे, गोंदिया आगमन 11.20 बजे प्रस्थान 11.30 बजे, इतवारी आगमन 13.30 बजे प्रस्थान 14.30 बजे, सावनेर आगमन 15.45 बजे प्रस्थान 16.00 बजे, सौसर आगमन 16.30 बजे प्रस्थान 16.45 बजे तथा 18.30 बजे छिंदवाड़ा।
इस गाड़ी में इन सभी स्टेशनों पर किसान या व्यापारी अपना पार्सल लोड व अनलोड कर सकेंगे ।
उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे द्वारा कृषि उत्पादों की तेज ढुलाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किसान रेल चलाई जा रही है। किसान रेल द्वारा कृषि उत्पाद देश के एक कोने से दूसरे कोने तक आसानी से व न्यूनतम भाड़े के साथ पहुंचाई जा रही है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि किसान रेल एक सुरक्षित, विश्वसनीय और तेज परिवहन प्रदान करता है जो किसानों और कारोबारियों के लिए उनके उत्पादों की अच्छी कीमत दिलाने में भी मददगार साबित हो रहा है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here