नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों  खिलाफ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब (Punjab) के किसानों और जनता के लिए अपना संबोधन शुरू कर दिया हैं। वो आज ट्रैक्टर मार्च के लिए चॉपर से मोगा पहुंचे। रैली स्थल पर पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत पहले से मौजूद हैं। खास बात यह है कि राहुल के मंच पर नवजोत सिंह सिद्धू  भी मौजूद हैं। इसके अलावा मंच पर कैप्टन अमरिंदर सिंह  प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, हरियाणा के राज्यसभा सदस्य दीपेंदर हुड्डा भी मौजूद हैं।राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जमीन और आपका पैसा हिंदुस्तान के 2-3 सबसे अरबपति चाहते हैं। पुराने जमाने में कठपुतली का खेल होता था। पीछे से कोई उसे चलाता था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ये मोदी सरकार नहीं ये अंबानी और अडाणी की सरकार, अंबानी और अडाणी मोदी जी को चलाते हैं। उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ खड़े हैं और एक इंड भी पीछे नहीं हटेंगे।पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि कानून किसानों पर मार है। केंद्र सरकार के इन कानूनों से किसान बुरी तरह प्रभावित होगा। उन्होंने राहुल से कहा कि वह पूरे देश के किसानों को केंद्र के इस काले कानून के खिलाफ एकजुट करें। पूरा पंजाब उनके साथ है।इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। किसानों के खिलाफ कोई भी कदम कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस पर भी निशाना साधा। सिद्धू ने कहा कि जब हिमाचल की सरकार सेब पर एमएसपी दे सकती है, तो पंजाब सरकार अपनी एमएसपी क्यों नहीं दे सकती है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब दाल और तिलहन को इंपोर्ट करता है। किसान उसे क्यों नहीं उपजा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here