बिलासपुर |पहले गर्लफ्रेंड को किराये के घर को अपना बताकर शादी तय कर ली और जब भांडा फूटा तो लड़के वालों ने लड़की को बेदम पीट दिया। पूरा मामला बिलासपुर का है। दरअसल उसलापुर के युवक आकाशवीर सिंह का सरकंडा की एक युवती के साथ प्रेमसंबंध था। दोनों की शादी परिवारवालों की मर्जी से तय भी हो गयी। इसी दौरान लड़के ने एक किराये के बंगले को खुद का घर बता दिया, जिससे लड़की और लड़की के घर वाले खूब इंप्रेस हो गये। लेकिन शादी की डेट आने से पहले ही लड़के के झूठ का भांडा फूट गया।इधर लड़की को झूठ की जानकारी हुई तो वो गुस्से में लड़के के घर पहुंच गयी और लड़के सहित लड़के के परिवारजनों के सामने उन्हें खरी खोटी सुना दी। साथ ही लड़की ने शादी से भी इंकार कर दिया। शादी से इनकार करते हुए लड़के ने लड़की को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान लड़की के माथे और नाक से खून बहने लगा। हालांकि अभी तक इस मालमें में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं करायी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here