बिलासपुर। नगर पालिका अध्यक्ष मुंगेली के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के बहुमत के बावजूद जीत हासिल कर ली। कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी ने भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवांगन को 8 वोटों के अंतर से हरा दिया।
हेमेंद्र गोस्वामी, मुंगेली।

पूर्व अध्यक्ष भाजपा के संतूलाल सोनकर को भ्रष्टाचार के एक मामले में जेल भेजे जाने के बाद यह पद रिक्त था। कुछ समय पहले गोस्वामी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। यहां भाजपा के 11 और कांग्रेस के 10 पार्षद जीते थे। 1 निर्दलीय पार्षद भी हैं।

आज वोटिंग के बाद मतों की गिनती की गई और 13  मत प्राप्त करने के बाद हेमेंद्र गोस्वामी को विजयी घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवांगन को सिर्फ 5 वोट मिले। इसके अलावा तीन वोट निरस्त कर दिए गए हैं।

बिलासपुर सांसद अरुण साव तथा विधायक तथा पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले का क्षेत्र होने के कारण भाजपा की प्रतिष्ठा यहां दांव पर लगी थी। उनकी घेराबंदी टूट गई और कम से कम दो भाजपा पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। कांग्रेस की ओर से अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने मोर्चा संभाला हुआ था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here