बिलासपुर। इतवारी से शुरू होने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 12856 की समय सारिणी में रायपुर-बिलासपुर के बीच 8 अक्टूबर से आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। यह दूरी अब पांच मिनट कम में भी तय होगी।

अभी इस ट्रेन के रायपुर से छूटने का समय 11.35 है जो 8 अक्टूबर से 11.50 पर छूटेगी। सिलयारी से 12 बजे की जगह 12.15 बजे, तिल्दा से 12.17 की जगह 12.32 बजे, भाटापारा से 12.38 की जगह 12.55 बजे तथा बिल्हा से 13.10 के स्थान पर 13.27 बजे छूटेगी। इस समय यह ट्रेन 13.45 को बिलासपुर पहुंचती है जो 8 अक्टूबर 2019 से 13.55 पर बिलासपुर पहुंचेगी। इस तरह यह ट्रेन रायपुर से बिलासपुर तक की दूरी दो घंटे 10 मिनट के बजाय दो घंटे पांच मिनट में तय करेगी। अन्य स्टेशनों पर इसका समय पूर्ववत् रखा गया है।

समय सारिणी में यह परिवर्तन दुर्ग-निजामुद्दीन द्वि साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस 22867 के समय में बदलाव के कारण किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here