जांजगीर– शादी में हो रही देरी से नाराज प्रेमी जोड़े ने जान देने की कोशिश की। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है, वहीं पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। घटना जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र की है।जांजगीर जिले के अकलतरा थाना इलाके के बनाहिल गांव मे रहने वाला दुर्गेश कुमार गांव की ही लड़की से प्यार करता है। दोनों शादी करना चाहते हैं, और अपने-अपने परिजन को भी यह बात बता चुके हैं। घरवाले राजी तो हैं, लेकिन दोनों को शुभ मुहुर्त का इंतजार करने को कहा गया। परिजनों ने तय किया, कि दिवाली के बाद मुहूर्त देखकर शादी करा देंगे। बस इसी बात से दोनों नाराज हो गए और जहर पीकर जान देने की कोशिश की। घटना की जानकारी होते ही परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here