तखतपुर। ग्राम विंध्यासर में आयुर्वेद मड़ई महोत्सव आयोजित किया गया। उत्सव में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर ने कहा कि यह हमारी संस्कृति है। हम सब एक होकर यदुवंश समाज की इस संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हमें एकजुट रहना चाहिए। आने वाले समय में हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी न की जाए।

कार्यक्रम में  राजेन्द्र साहू (डब्बू ),  आदित्य उपाध्याय, राजा मिश्रा, राजू साहू, धर्मेश दुबे विधायक, राकेश दुबे, उदय वासुदेव, अलख राम  निर्मलकर, गंगा  मानिकपुरी, अक्षय मेहता  व ग्राम के वरिष्ठजन, पंच व ग्रामवासी उपस्थित थे। विंध्यासर के सरपंच अमित कुमार साहू ने अतिथियों का स्वागत किया।

(रिपोर्ट-टेकचंद कारड़ा)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here