बिलासपुर। व्यापार विहार में नगर विधायक और मेयर की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरा का लोकार्पण किया गया। बुधवार को व्यापार विहार व्यापारी संघ की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में विधायक और मेयर को व्यापारियों ने सम्मानित भी किया। इस दौरान व्यापारियों ने जरूरी मांगो को भी रखा। साथ ही विधायक और मेयर को अपने बीच पाकर खुशी भी जाहिर की।नगर विधायक शैलेन्द्र पाण्डेय सीसीटीवी लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कोरोना काल में व्यापारी वर्ग ने बिना अपना हित साधे, जनता की सेवा कार्य को अंजाम  दिया है। सभी लोगों अलग अलग और एक होकर दूर दराज से आने वाले मजदूरों के बीच अनाज और जरूरी सामानों का वितरण किया। निश्चित रूप से यह पुण्य और परमार्थ का काम है। आज प्रदेश की उम्मीदें एक बार फिर व्यापारियों से है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने व्यापारियों के हित में हरसंभव कदम उठाने का एलान किया है। हम जानते हैं कि कोरोना ने बहुत नुकसान किया है। लेकिन हमें यह भी अच्छी तरीके से मालूम है कि हमारा व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को कभी झुकने नहीं देगा। सीएम के सपनों का साकार करेगा। इस दौरान नगर विधायक ने कहा कि सुरक्षा के लिए सीसीटीवी की बहुत जरूरत है। इससे अपराध पर अंकुश लगेगा। किसी भी प्रकार की गतिविधियों पर कैमरे की हमेशा नजर होगी। अपराध करने से पहले अपराधी हजार बार सोचेंगे।

कार्यक्रम को मेयर रामशरण यादव ने भी संबोधित किया। मेयर ने कहा कि व्यापारी हमारी अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। जब जब समाज और सरकार को जरूरत पड़ी। व्यापारियों ने मजबूती के साथ मोर्चा संभाला है। यह बताने की जरूरत नहीं है कि कोरोना काल में व्यापारियों ने क्या कुछ योगदान नहीं दिया। कार्यक्रम में जे.पी.मित्तल, देवीदास वाधवानी, कमल विधानी, सुनील सोंथालिया समेत प्रतिष्टित व्यापारी वर्ग के पदाधिकारियों ने विधायक और मेयर का फूल माला और बुके के साथ स्वागत किया। साथ ही हर संभव योगदान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को भी पेश किया। कार्यक्रम में व्यापार विहार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों समेत गणमान्य लोगों के अलावा नगर निगम सभापति शेख नजरूद्दीन विशेष रूप से मौजूद थे। नजरूद्दीन ने भी व्यापारियों को संबोधित किया। लोकार्पम कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी, पार्षदगण  एल्डरमैन,चेंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारी व्यापार विहार संघ के पदाधिकारियों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here