बिलासपुर। शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में रात में भी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुरू हो गया है। पहले दिन तीन गाड़ियों से कचरा कलेक्शन का कार्य किया गया। तय रूटों के हिसाब से सभी वार्डों के मुख्य सड़क व व्यावसायिक क्षेत्रों में हर रोज रात्रि में कचरा कलेक्शन का कार्य होगा।

निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए किये जा रहे प्रयासों की  कड़ी में अब शहर के सभी वार्डों के मुख्य सड़क के व्यावसायिक व मुख्य बाजार क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे की सफाई रात में ही होगी। रविवार की रात इसकी शुरूआत हुई। पहले दिन देवकीनंदन चौक से बृहस्पति बाजार होते हुए राजेंद्र नगर चौक, देवकीनंदन चौक, सदर बाजार, गोल बाजार होते हुए तेलीपारा, राजीव प्लाजा तारबाहार क्षेत्र और नेहरू चौक से मंगला चैक तक तीन गाड़ियों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया गया। इसी तरह महामाया चौक से सरकंडा मुख्य मार्ग अपोलो हास्पिटल चौक तक, तोरवा चौक से गांधी चौक तक होते हुए सिटी कोतवाली चौक, शनिचरी बाजार क्षेत्र में रात के समय डोर टू डोर कचरा कलेक्शन होगा।

पाण्डेय ने कहा कि सफाई शहर के व्यावसायियों व शहरवासियों के सहयोग के अभाव में संभव नहीं है। पाण्डेय ने शहर के सभी व्यावसायियों से अपने संस्थानों में हरा और नील दो डस्टबिन रखने के साथ कचरा सड़कों व नालियों में नहीं डालने की अपील की है।

बाजारों में अधिकांश व्यवसायी दुकान बंद करते समय कचरा सड़कों पर ही फेंक देते हैं। रात भर वह कचरा सड़कों पर इधर-उधर फैला रहता है। सुबह निगम के वाहनों द्वारा इन कचरा को उठाया जाता था, जिससे शहर के मुख्य सड़कों कचरा होने की समस्या रहती थी। रात्रीकालीन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुरू होने से यह कचरा रात में ही उठा लिया जाएगा और सड़कों पर कचरा नहीं होगा होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here