हाईकोर्ट ने पत्र याचिका पर सुनवाई शुरू की, एंटी करप्शन ब्यूरो पर गंभीर आरोप

बिलासपुर। प्रदेश के 90 भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकायत होने के बाद भी पिछले तीन साल से उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसकी शिकायत पत्र के माध्यम से हाईकोर्ट से की गई है। पत्र को याचिका मानकर हाईकोर्ट ने सुनवाई शुरू की है।

पत्र में एसीबी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि एसीबी के अफसर जानबूझकर प्रकरणों का खात्मा कर रहे हैं। पिछले तीन साल में एसीबी की कार्रवाई बंद है, किसी भी केस में चालान पेश नहीं किया गया है। ट्रैप करने का अधिकार मुख्यालय के अधिकारियों ने अपने पास रखा हुआ है।

रायपुर के बैरन बाजार, जीई रोड निवासी मो. गुलाम अली खान ने हाईकोर्ट को सात पेज का पत्र लिखा है। पत्र में लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने इसकी जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई शुरू की है। प्रारंभिक सुनवाई के बाद एक्टिंग चीफ जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस पीपी साहू की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने के लिए कहा गया है।

पत्र में प्रदेश के विभिन्न विभागों में पदस्थ और रिटायर हो चुके 90 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो से शिकायत होने के बाद एफआईआर दर्ज नहीं करने, शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने, तीन साल की अवधि में एक भी केस में चालान पेश नहीं करने का आरोप लगाया गया है। पत्र में एसीबी के अफसरों और जांच अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि अनियमितता बरतते हुए जांच के बगैर मामलों का खात्मा किया जा रहा है।

हाईकोर्ट से यह है मांग

0 समाज हित में एसीबी और ईओडब्ल्यू के डायरेक्टर और पुलिस अधीक्षक को शीघ्र प्रभाव पद से हटाया जाए।

0 नए जिम्मेदार अफसरों की पोस्टिंग की जाएं।

0 शिकायतों, लंबित प्रकरणों की निष्पक्ष जांच करवाई जाएं।

0 टेप करने का अधिकार मुख्यालय के अधिकारियों की जगह क्षेत्रीय इकाईयों के प्रभारियों को सौंपा जाए।

0 रिश्वत लेकर प्राथमिकी प्रकरण को बंद करने की परंपरा पर रोक लगाते हुए सीधे एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं।

आरोप, इन अधिकारियों को बचा रही एसीबी

राजस्व विभाग –

  1. दीपक अग्रवाल अपर कलेक्टर, रायपुर
  2. भीखमचंद्र साहू अपर कलेक्टर, बिलासपुर
  3. राजेश नसीने डिप्टी कलेक्टर, मुंगेली
  4. प्रकाश कोरी डिप्टी कलेक्टर, रायगढ़
  5. दिलेराम डाहिरे एसडीएम, बेमेतरा
  6. आलोक पाण्डेय एसडीएम, महासमुंद
  7. नारायण प्रसाद गबेल डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर
  8. एचके शर्मा डिप्टी कलेक्टर, रायपुर
  1. प्रकाशचंद्र साहू तहसीलदार, जांजगीर-चांपा
  2. कमलेश मिरी तहसीलदार, जशपुर
  3. सुशील कुमार कुलमित्र नायब तहसीलदार, कोरबा
  4. पदुमलाल पाटनवार नायब तहसीलदार, मुंगेली
  5. निर्गुण दास मानिकपुरी आरआई, बिलासपुर
  6. संतोष वर्मा आरआई, बिलासपुर
  7. शोभाराम देवांगन पटवारी, जांजगीर
  8. मधुलता साहू पटवारी, राजनांदगांव
  9. कौशलेश कुलमित्र पटवारी, बिलासपुर
  10. विजय भारत साहू पटवारी, बिलासपुर
  11. केपी पाटनवार पटवारी, बिलासपुर
  12. कौशल यादव पटवारी, बिलासपुर
  13. केके पाठक प टवारी बिलासपुर
  14. आभा तंबोली पटवारी, बिलासपुर
  15. अचला तंबोली पटवारी, बिलासपुर

शिक्षा विभाग-

  1. आरएन हीराधर अपर संचालक, बिलासपुर
  2. अशोक भार्गव डीईओ, बिलासपुर
  3. रामायण आदित्य डीईओ, रायगढ़
  4. सतीश पाण्डेय डीईओ, कोरबा
  5. जीपी भास्कर डीईओ, जांजगीर
  6. मनोज राय डीईओ, जीपीएम
  7. संजय कुमार शर्मा बीईओ, जांजगीर
  8. महेन्द्र धर दीवान समन्वयक, जांजगीर
  9. सुरेन्द्र बहादुर सिंह लिपिक, जांजगीर-चांपा
  10. शैलेन्द्र सिंह बैस संकुल प्रभारी, जांजगीर

उच्च शिक्षा विभाग-

  1. संतराम कमलेश अपर संचालक, बिलासपुर
  2. जीएस सिंह प्रभारी समन्वयक, बिलासपुर
  3. डीके श्रीवास्तव प्रभारी रूसा, बिलासपुर
  4. यूके श्रीवास्तव निरीक्षण अधिकारी, बिलासपुर
  5. संतोष गुप्ता इम्नू, प्रभारी बिलासपुर
  6. उषा तिवारी स्ववित्तीय प्रभारी, बिलासपुर

7.संतोष तिवारी लिपिक, बिलासपुर

पीडब्ल्यूडी विभाग-

  1. राजकुमार रात्रे एसई, राजनांदगांव

2.महादेव लहरे ईई, बिलासपुर

3.अशोक तिवारी ईई, मुंगेली

  1. मधेश्वर प्रसाद ईई, दुर्ग
  2. अयोध्या प्रसाद उप अभियंता, मुंगेली
  3. जागेश्वर प्रसाद सुमन सहायक अभियंता, मुंगेली

जल संसाधन विभाग-

1.एके सोमावार मुख्य अभियंता, बिलासपुर

2.सिद्ध कुमार बर्मन कार्यपालन अभियंता, बिलासपुर

3.संजय पाठक एसडीओ, बिलासपुर

  1. प्रकाश चंद्र साहू अभियंता, बिलासपुर
  2. एसडी पनगरिया अभियंता, जांजगीर-चांपा
  3. पुरूषोत्तम साहू उप अभियंता, जांजगीर-चांपा

नगरीय प्रशासन विभाग-

  1. विजय कुमार मेहरा सीएमओ, डोंगरगढ़
  2. अरूण शर्मा सीएमओ, घरघोड़ा
  3. शशि शुक्ला सीएमओ चांपा

4.सूर्यकांत मानिकपुरी उप अभियंता, बिलासपुर

5.सूर्यकांत माणिक सहायक अभियंता, बिलासपुर

आदिम जाति कल्याण विभाग-

  1. सीएम जायसवाल सहायक संचालक, बलरामपुर
  2. अविनाश श्रीवास सहायक संचालक, रायगढ़

3.भूपेन्द्र राजपूत सहायक आयुक्त, अंबिकापुर

4.धन सिंह पटेल उपायुक्त, बिलासपुर

  1. रामेश्वर गायकवाड़ हॉस्टल अधीक्षक, कोरबा

वन विभाग-

  1. सुकृतलता साहू डीएफओ, बिलासपुर
  2. ढेलूराम साहू रेंजर, राजनांदगांव

पंचायत विभाग-

1.आनंद पाण्डेय एपीओ, बिलासपुर

2.राधेश्याम मिर्झा सीईओ, करतला

  1. अभिमन्यु साहू सहायक संचालक, जांजगीर

नगर तथा ग्राम निवेश विभाग-

  1. कपिलनाथ सोनी नगर व ग्राम निवेश, जांजगीर
  2. श्यामचंद्र पटेल अनुरेखक, बिलासपुर

आबकारी विभाग-

  1. दिनेश दुबे लिपिक, बिलासपुर

महिला एवं बाल विकास विभाग-

  1. किरण सिंह परियोजना अधिकारी दुर्ग

विधि विभाग-

  1. लाल बहादुर कश्यप लिपिक, बिलासपुर

समाज कल्याण-

  1. हरमन खलखो संयुक्त संचालक बिलासपुर

कृषि-

  1. किशनलाल मनहर कृषि विस्तार अधिकारी मुंगेली

स्वास्थ्य विभाग-

  1. प्रदीप शुक्ला आयुर्वेद अधिकारी, बिलासपुर

भू अभिलेख-

  1. अशोक राजपूत सहायक अधीक्षक, जांजगीर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here