रायपुर। हिमाचल प्रदेश के शिमला से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अंतिम दर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक साथ फ्लाइट्स से वापस लौटे। बघेल ने ढाई-ढाई साल वाले मुख्यमंत्री के फार्मूले पर पूछे गए सवाल जवाब में कहा कि हाईकमान जब कहेगा वह पद से हट जाएंगे। शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद वे दिल्ली में प्रियंका गांधी तथा पीएल पुनिया से मिले।
लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे वही  कर रहे हैं जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है। जब कहेगा संगठन हट जायेंगे। एक बार पूछो या 100 बार पूछो, जवाब वही होगा। दो और दो चार ही होते हैं सवा चार नहीं होंगे। ज्ञात हो कि एक चर्चा है कि भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच हाईकमान ने ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले फार्मूले की बात कही थी। हालांकि दोनों नेता कह रहे हैं कि ऐसा कोई समझौता अस्तित्व में नहीं है। यह सब विरोधियों की साजिश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here