तखतपुर। दुपहिया वाहन सवारों को अज्ञात वाहन ने जरौंधा दुर्गा मंदिर के पास मुख्य मार्ग में टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये।  पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्घटना तब हुई जब ग्राम खम्हरिया में रहने वाले सुनील कौशिक पिता गोवर्धन कौशिक उम्र 33 वर्ष, आनंद श्रीवास पिता विजय श्रीवास उम्र 30 वर्ष, शिवशंकर कौशिक पिता ईश्वर कौशिक उम्र 29 वर्ष तीनों किसी काम से दुपहिया वाहन क्रमांक सी जी  10 एन सी 3174 से तखतपुर की ओर आ रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। खम्हरिया निवासी सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तखतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here