बिलासपुर। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद द्वारा हर वर्ष गर्मी की छुट्टियों में सिख बच्चों के लिए लगाया जाने वाला गुरमत कैम्प इस बार कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन किया जा रहा है। 15 मई से इसकी शुरूआत कर दी गई है।

लॉकडाउन के कारण गुरुद्वारा दयालबंद भी पूरी तरह बंद है। ऑनलाइन गुरमत कैम्प के माध्यम से सिख कौम की जानकारी वाट्सअप ग्रुप द्वारा दी जा रही है। इस ग्रुप में 3 साल के बच्चों से लेकर 25 साल तक के युवक युवतियां बहुमूल्य जानकारी हासिल कर रहे हैं। इस कैंप में 150 से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं जो न केवल बिलासपुर बल्कि कवर्धा, भोपाल, बिल्हा, सरगांव, नवागढ़, मुंगेली, रायगढ़ आदि से भी हैं। वाट्स अप ग्रुप के जरिये सुखमनी साहब सर्किल द्वारा गुरबाणी कंठ, गुरमत ज्ञान, चित्रकला, गुरुद्वारों की ऐतिहासिक जानकारी जैसी गतिविधियां कराई जा रही है।

इस कार्यक्रम के सहयोगी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह अरोरा, अमरजीत दुआ, हेड ग्रंथी मान सिंह,श्री सुखमनी साहेब सर्कल की रोमी सलूजा, मीत गंभीर, गोल्डी छाबड़ा, मनप्रीत मक्कड़ आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त परमजीत सिंह सलूजा, महेन्द्र सिंह गंभीर, मंजीत सिंह अरोरा का सहयोग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here