रायपुर/बिलासपुर। राजधानी में पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि और खाद्यान्न पदार्थों के दाम बढ़ने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज राजीव भवन से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। बिलासपुर से भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट घुसने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में गेट पर पुलिस जवान तैनात किए गए थे। बाद में सीमित संख्या में पार्टी नेताओं ने भीतर प्रवेश कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मौके पर राजीव भवन के सामने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि या तो वह महंगाई कम करें या फिर गद्दी छोड़ें। जब से नरेंद्र मोदी की सरकार दिल्ली में बैठी है, महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि आम लोगों की जेब पर डाका है।
इस पैदल मार्च में बिलासपुर से कांग्रेस के अनेक नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, राजेंद्र शुक्ला, अभय नारायण राय, नरेंद्र बोलर, महेश दुबे, अजय श्रीवास्तव, विभोर सिंह, ऋषि पांडे, देवेंद्र सिंह, धर्मेश शर्मा, तैयब हुसैन, अखिलेश बाजपेयी, विनोद साहू, सुभाष सर्राफ, शिवा पांडे, शहजादा खान, सूर्य कांत साहू, नानक रेलवानी आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here