बिलासपुर। सरकंडा स्थित गायत्री नर्सिंग होम के संचालक डॉ. अजय जायसवाल की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आज सुबह उनको हॉस्पिटल के अपने रूम में मृत पाया गया।

जानकारी मिली है कि डॉ. जायसवाल कल देर रात घर से नर्सिंग होम पहुंचे थे। आज सुबह घर नहीं पहुंचने पर उनको घर से फोन किया गया। जवाब नहीं मिलने पर नर्सिंग होम में काल किया गया। गार्ड ने कमरे में जाकर देखा तो वे जमीन पर दीवार के सहारे पीठ टिकाकर बैठे थे और उसी हालत में बेसुध पड़े दिख रहे थे। कर्मचारियों ने उन्हें उठाने की कोशिश की पर कोई हरकत नहीं हुई। तुरंत इसकी जानकारी उनकी पत्नी को दी गई। पत्नी हॉस्पिटल पहुंची तो पाया कि उनकी मौत हो चुकी है। सरकंडा पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर नशीले इंजेक्शन की शीशी मिली है। ओवरडोज के कारण मौत होने की आशंका है। ओवरडोज डॉक्टर ने जान-बूझकर लिया या नहीं, यह जांच का विषय है।  जानकारी मिली है कि डॉ. जायसवाल पिछले कुछ समय से नशे का इंजेक्शन लेने लगे थे। इसके चलते घर में विवाद भी होता था। रात में उनके सम्पर्क में किसी के आने जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। छानबीन के लिये डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here