बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता के कर्तव्य को लेकर महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के साथ शासकीय विधि अधिकारियों, पैनल अधिवक्ता, उच्च न्यायालय प्रैक्टिसिंग बार एसोसिएशन व स्टाफ ने सेंदरी में अरपा नदी तट के पास रविवार को सुबह ८ बजे सघन पौधारोपण किया।

इसमें करीब 500 पौधे रोपित किए गए। आज के कार्यक्रम में वन विभाग के द्वारा भी इस कार्य में सहयोग किया किया गया औऱ सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए । कार्यक्रम में महाधिवक्ता वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी ज्योति वर्मा सहित अतिरिक्त महाधिवक्ता अलोक बख्शी, अवध त्रिपाठी, सलीम काज़ी, सुनीता जैन, संदीप दुबे, सुशोभित सिंह, आदित्य शर्मा, मधुलिका सिंह, आशा जी, अरविन्द दुबे, सुरेंद्र सिंह राजपूत, शशांक उपाध्याय, देवेश वर्मा, पंकज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सतीश गुप्ता, धीरेन्द्र पाण्डेय, आस्था शुक्ला, अफ़रोज़ खान, गुरुदेव शरण, प्रशांत गुप्ता, नरेश शर्मा, आदित्य तिवारी, सुभाष यादव, राहुल मिश्रा, विक्रम दीक्षित, अर्चना दुबे, अनसुईया राजपूत, स्वाति उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सभी ने अरपा को बचाने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर महाधिवक्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं को राज्य शासन से सभी प्रकार के संसाधन उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here