बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के वार्डों के कार्यकर्ताओं की बैठक में आज कार्यकर्ताओं से सीएए नागरिकता संशोधन कानून पर जन-जागरण अभियान चलाने का आह्वान किया गया। वे नागरिकों से सम्पर्क कर कानून के समर्थन में प्रधानमंत्री कार्यालय को पोस्टकार्ड भेजेंगे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी पाकिस्तान में प्रताड़ित हिन्दुओं को शरण, उन्हें नौकरी तथा सामान्य जीवन देना चाहते थे। नागरिकता कानून अधिनियम पारित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। किसी भी नागरिक को इससे कोई खतरा नहीं है पर राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए राजनैतिक पार्टियां भ्रम पैदा कर रही हैं। मंडल के वरिष्ठ नेता रमेश लालवानी और मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने भी इस मौके पर सीएए पर विस्तार से समझाया।

बैठक के बाद मंगला चौक से मुंगेली नाका तक नागरिकों व व्यापारियों के बीच सीएए के समर्थन में पोस्टकार्ड लिखवाया गया। तीन दिनों तक यह कार्यक्रम गली-मोहल्लों में भी चलेगा।

इस अभियान के दौरान राजेंद्र भंडारी, सीमा पांडे, पार्षद सुनीता मानिकपुरी, अमित चतुर्वेदी, प्रहलाद दुसेजा, कुलदीप चावला, पूनम शुक्ला, पिंकी नागमणि, श्रद्धा तिवारी, महावीर अग्रवाल, विकास शुक्ला, प्रसून चतुर्वेदी, त्रिलोचन सिंह बैस, श्याम जी पटेल, कलेश्वर सूर्यवंशी, संजय गुप्ता, चंदना गोस्वामी, उषा भास्कर, राजेंद्र ठाकुर, कमल जैन, विजय यादव, मिश्री लाल रजक, रमेश रात्रे, छोटे लाल दुबे, प्रभा मिश्रा, सुखविंदर सिंह बिट्टू, मनोज यादव, रोहित महाडिक सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here