घुटकू और पथर्रा में तैयार हो रहा है सीमित ऊंचाई का सब- वे

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा आम लोगों की सुरक्षा एवं संरक्षा के दृष्टिकोण से समपार फाटकों को बंद किये जाने हेतु सीमित ऊंचाई सबवे निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

इसी कडी में 28 मई को सीआईसी सेक्शन के घुटकू-कलमीटार स्टेशनों के मध्य स्थित मानवसहित घुटकू फाटक एवं कलमीटार-करगीरोड स्टेशन के मध्य स्थित मानवसहित समपार पथर्रा फाटक में सीमित ऊंचाई सबवे निर्माण के पूर्व ढलित खण्डों को स्थापित करने का कार्य किया गया। इन कार्यों के लिए सुबह 06.20 बजे से 13.20 बजे तक 07 घंटे का ब्लॉक लिया गया था। मंडल के अधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा लगनशीलता के साथ त्वरित कार्य करते हुए तय समय से पहले 12.20 बजे उक्त कार्य को पूरा कर लिया गया। इस प्रकार ब्लाक अवधि में एक घंटे की बचत की गई।

उपरोक्त कार्यों को तय समय से पहले सफलतापूर्वक पूरा करने पर मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारियों द्वारा अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। समपारों पर सीमित ऊंचाई सबवे का निर्माण पूरा होने के पश्चात सडक उपयोगकर्तायों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा समपार फाटकों में अकस्मात होने वाली दुर्घटनाएं भी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here